Breaking News


 

इस्लाम कबूलने का महिला ने किया विरोध, आरोपी शख्स ने पत्नी के सामने पीड़िता का किया रेप, और बनाया वीडियो!


क्राइम डेस्क: कर्नाटक से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है यहां एक 28 वर्षीय महिला को धर्म परिवर्तन का विरोध करना महंगा पड़ा और उसके साथ रेप किया गया, वही पीड़िता ने आरोप लगाते हुए पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरोपी शख्स द्वारा उससे बुर्का पहने के लिए मजबूर किया गया और कुमकुम लगाने के लिए कहा गया जिसका पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी शख्स ने अपनी पत्नी के सामने उसके साथ दुष्कर्म किया।


 

दरअसल पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया की आरोपी रफीक और उसकी पत्नी ने महिला के साथ छेड़छाड़ की और उसका यौन उत्पीड़न किया और फिर उसने उसकी अपात्तजनिक तस्वीरें ली, जिसके बाद आरोपी रफीक उसे ब्लैकमेल था और उसे हिंदू धर्म से इस्लाम में परिवर्तित होने का दवाब बनाया करता था, और उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया,साथ ही आरोपी रफीक और उसकी पत्नी उसे बुर्का और कुमकुम लगाने के लिए बोलते थे, जिसका विरोध पीड़िता ने किया तो आरोपी रफीक ने अपनी पत्नी के सामने पीड़िता का बलात्कार किया और उसका अश्लील वीडियो बनाया।



वही इस मामले को लेकर बेलगामी के एसपी भीमाशंकर गुलेदा ने बताया की पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर में शिकायत किया गया है की रफीक ने उससे अपने पति को तलाक देने के लिए कहा और धमकी दी कि अगर वह उसकी मांगें नहीं मानेगी तो वह उसकी अश्लील तस्वीरें लीक कर देगा उसने कहा कि दंपति ने उसे धर्म परिवर्तन न करने पर जान से मारने की धमकी दी, पुलिस पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुटी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लेगी।