Breaking News


 

अपराधी हो जाए सावधान: ऑपरेशन त्रिनेत्र' से देवरिया पुलिस रख रही नजर, चप्पे-चप्पे पर लगा CCTV कैमरा!


न्यूज डेस्क: देवरिया पुलिस ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत अब अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी कर रही है, इसके साथ ही सभी बीट पुलिस अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की लोकेशन पर नजर बनाए है, जिससे कोई भी अपराधी अब अपराध कर के पुलिस की नजर से नही बच सकता,वही पुलिस इस सीसीटीवी के माध्यम से अपराधियों को चिन्हित कर आसानी से पकड़ सकती है।


वही आप को बताते चले की देवरिया पुलिस को हाईटेक बनाने के लिए अभियांन त्रिनेत्र की शुरुआत की गई है,और इसके तहत हर शहर वासी इस त्रिनेत्र अभियान से जुड़ रहे है, इस अभियान में पूरे शहर में CCTV की संख्या बढी है,वही शहर वासी भी अपने घरों मे CCTV कैमरा लगाना शुरू कर दिए है, जिससे पुलिस को अपराधियो पर अंकुश लगाने पर आसानी हो रही है, इसके साथ ही यह CCTV पुलिस के लिए त्रिनेत्र का काम कर रही है, क्राइम कंट्रोल और देवरिया को सुरक्षित सिटी बनाने के लिए यह अभियान शुरू किया गया है।



आपको बता दें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर गोरखपुर में यह त्रिनेत्र कार्यक्रम चल रहा है उसी की तर्ज पर इसे देवरिया में भी शुरू किया गया है, इसके तहत शहर के सभी प्रमुख चरणों पर हाई क्वालिटी कैमरे लगाए गए है, इसके साथ ही लोगों के घरों में लगे CCTV की मदद भी देवरिया पुलिस ले रही है, यह CCTV उनके लिए तीसरी आंख का काम कर रही हैं,अगर कोई क्राइम होता है तो पुलिस CCTV की मदद से आरोपियों को पकड़ने में कामयाब हो रही है।