Breaking News


 

UP Board 10th, 12th Result 2024: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं में बेटियों का रहा जलवा।

 


न्यूज डेस्क: यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट आज जारी कर दिया है, इस बार यूपी बोर्ड की 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है, और लड़कों से ज्यादा अंक प्राप्त किया है वही सोशल मीडिया के जरिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने बोर्ड परीक्षा में सफल होने वाले छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं दी है।




वही आपको बताते चले कि शिक्षा निदेशक के अनुसार 10 वीं कक्षा के 89.55 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जबकि इंटरमीडिएट के 82.60 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए 12 वीं में 10,43,289 (77.78 प्रतिशत) लड़के पास हुए हैं, वहीं,9,82,778  (88.42 फीसदी) लड़कियां पास हुई हैं लड़के और लड़की के बीच10.64 फीसदी का अंतर है, हाईस्कूल परीक्षा की बात करें तो 10 वीं क्लास में कुल 93.40 फीसदी लड़कियां पास हुई है वहीं, लड़कों का 86.05 प्रतिशत रहा है।




यूपी बोर्ड की 10वीं परीक्षा में सीतापुर जनपद की प्राची निगम ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है प्राची निगम ने 98.50 प्रतिशत अंक प्राप्त किया, जबकि फतेहपुर जनपद की दीपिका सोनकर ने 98.33 प्रतिशत अंक के साथ प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है।


 
इसके साथ ही देवरिया की बात करे तो सदर ब्लाक क्षेत्र के सिरसिया बतरौली पांडेय गांव की रहने वाली 12वीं क्लास की छात्रा सुजाता पांडे ने 488 अंक पाकर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है,इसके साथ ही सुभाष इंटर कालेज के 12वीं का छात्र अभय तिवारी ने 436 अंक पाकर दूसरा स्थान प्राप्त किया है, तो वही यूपी बोर्ड हाई स्कूल की परीक्षा में श्री कृष्णा इंटर कॉलेज भलुआनी की पल्लवी खरवार में 585 अंक पा कर पहला स्थान प्राप्त किया है।