Breaking News


 

BJP सरकार में सपा प्रवक्ता ने खोला भ्रष्टाचार की पोल, बिना नाले की सफाई किए इस नगर पंचायत में हुआ 25 लाख की लूट!



देवरिया: भाजपा की डबल इंजन सरकार ने देश और प्रदेश में लूट मचा रखी है। इसके तमाम नेता और पदाधिकारी आकंठ भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं और प्रधानमंत्री चुनावी मंचों से भ्रष्टाचार मिटाने के गलाफाड़ भाषण दे रहे हैं।


भारतीय जनता पार्टी, केंद्र और उत्तर प्रदेश की सरकारों पर गरीब जनता और मजदूरों की गाढ़ी कमाई का पैसा लूटने का उक्त आरोप समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता मनीष सिंह ने लगाया। सपा प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा के नेता पहले अपने पदाधिकारियों को तमाम योजनाओं में जिम्मेदार पदों पर बैठाते हैं फिर उन योजनाओं का पैसा लूट कर जनता की गाढ़ी कमाई से अपनी जेबें भरते हैं। रामपुर कारखाना विकास खंड में मनरेगा में हुई लूट इसका ताज़ा उदहारण है।


सपा प्रवक्ता ने कहा कि क्षेत्र पंचायत रामपुर कारखाना में भाजपा नेताओं ने मिल कर मनरेगा के तीन प्रोजेक्ट के 25 लाख रूपये का खेल कर दिया। रोजगार सेवकों और विभागीय अधिकारिओं ने मिली-भगत कर न केवल पानी भरे नाले की सफाई का फर्जी दस्तावेज बनाया बल्कि खेतों में धान की फसल खड़े रहने के दौरान ही सड़क के दोनों किनारों पर मिट्टी डालने का काम भी मनरेगा के माध्यम से पूरा किया और यह दिखा कर मनरेगा मजदूरों का पैसा लूट लिया। इस पूरे खेल में शामिल रोजगार सेवक कृष्ण मोहन भाजपा किसान मोर्चा का बरियारपुर मंडल अध्यक्ष है तो दूसरा रोजगार सेवक अभिषेक त्रिपाठी बरियारपुर मंडल का कोषाध्यक्ष है। इन दोनों ने भाजपा के बड़े नेताओं और क्षेत्रीय विधायक कि सह पर मनरेगा जैसी गरीब कल्याणकारी योजना से 25 लाख रूपये का भ्रष्टाचार किया। इसी के चलते इन नेताओं के जुबान पर ताला पड़ गया है।


सपा प्रवक्ता ने कहा कि एक तरफ भाजपा के नेता जनता कि कमाई पर डाका डाल रहे हैं दूसरी तरफ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भ्रष्टाचार को ख़त्म करने का भाषण दे रहे हैं। असल में यही भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा है कि वो कहते कुछ हैं करते कुछ। प्रदेश और देवरिया की जनता अब ये चाल समझ चुकी है। यही कारण है कि हार के डर से भाजपा को देवरिया में उम्मीदवार तक नहीं मिल पा रहा है।